फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पोर्ट्स : जूडो महिला वर्ग के 40 किग्रा में लेविसा और 44 किग्रा भारवर्ग में गुरमीत कौर प्रथम

Mon, 17 Nov 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करते। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम में सांसद खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है जिसका पहला चरण 22 नवंबर तक चलेगा। इसमें 14 खेलों में खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। खेल इवेंट में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ भाग लेकर प्रतियोगिता को बेहद रोमांचक बना दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में रविवार को पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल स्वयं एक खिलाड़ी हैं और युवाओं को खेलों से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। सांसद खेल महोत्सव जैसी पहल ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं को मंच प्रदान करती है और युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करती है।

ब्लॉक थानेसर में खो-खो, हॉकी, कबड्डी, एथलेटिक्स के सात खेल, टग ऑफ वार, स्किपिंग और जंपिंग रोप्स, बॉक्सिंग और जूडो की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खो-खो में पुरुष वर्ग की चार टीमों और महिला वर्ग की चार टीमों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में देवीदास पुरा प्रथम और द्रोणाचार्य स्टेडियम द्वितीय और महिला वर्ग में द्रोणाचार्य स्टेडियम प्रथम और अमीन की टीम द्वितीय रही। कबड्डी में पुरुषों की पांच टीमों और महिलाओं की तीन टीमों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में मिर्जापुर प्रथम और धीरपुर द्वितीय और महिला वर्ग में मिर्जापुर प्रथम और द्रोणाचार्य स्टेडियम की टीम द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


हॉकी प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग की दो-दो टीमों ने हिस्सा लिया। महिला वर्ग में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी प्रथम और तिगरी द्वितीय और पुरुष वर्ग में कुरुक्षेत्र टीम प्रथम और द्रोणाचार्य स्टेडियम की टीम द्वितीय स्थान पर रही। टग ऑफ वार में पुरुषों की 10 टीमों और महिलाओं की सात टीमों ने भाग लिया। पुरुष वर्ग में मोहित ग्रुप प्रथम और द्रोणाचार्य एचसी ग्रुप द्वितीय रहा। महिला वर्ग में कोचिस ग्रुप प्रथम और अमीन की टीम द्वितीय रही। एथलेटिक्स की सात स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। 100 और 400 मीटर पुरुष वर्ग में गुलशन प्रथम, 5000 मीटर में पुरुष वर्ग में अमन प्रथम, लॉन्ग जंप में पुरुष वर्ग में जितेश प्रथम, हाई जंप में पुरुष वर्ग में प्रांजल प्रथम, डिस्कस थ्रो में पुरुष वर्ग में गुलशन प्रथम, शॉट पुट में पुरुष वर्ग में मनिंदर सिंह प्रथम स्थान पर रहा।

जूडो में महिला वर्ग की विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 40 किग्रा में लेविसा प्रथम, 44 किग्रा में गुरमीत कौर प्रथम, 48 किग्रा में आयुषी, 52 किग्रा में परनीत, 57 किग्रा में कन्यावती, 63 किग्रा में नव्या, 70 किग्रा में हिमांशी, 70 किग्रा (अन्य वर्ग) में संयोगिता और 78 किग्रा में सुनीता प्रथम रहीं। बॉक्सिंग में पुरुष वर्ग के 47-50 किग्रा में लखविंदर प्रथम, 55 किग्रा में रोनित, 60 किग्रा में साहिल, 65 किग्रा में वंश, 70 किग्रा में आरनव, 75 किग्रा में उदय, 90 किग्रा में विशेष, 90 प्लस वर्ग में देवराज, 85 किग्रा में आरुष और 80 किग्रा में पुष्पराज प्रथम रहे।
महिला बॉक्सिंग में 48 किग्रा में अंशुल प्रथम, 51 किग्रा में ध्रुविका, 54 किग्रा में महक, 57 किग्रा में नीतिका, 60 किग्रा में समीक्षा, 65 किग्रा में जिया, 80 किग्रा में वंशिका और 80 प्लस वर्ग में संयोगिता प्रथम रहीं।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करते। स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें