फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शादी में गई महिला की कार से उड़ाया नकदी भरा पर्स, स्कूल बैग भी ले उड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शादी समारोह में गई एक महिला की गाड़ी का शीश तोड़कर नकदी से भरा पर्स चुरा लिया गया। मनीषा वासी सेक्टर 30 ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी होटल में आयोजित शादी समारोह में गई हुई थी। लौटने लगी तो गाड़ी का शीशा टूटा मिला तो उसमें से पर्स गायब मिला। पर्स में 10 हजार की नकदी व जरूरी दस्तावेज भी थे। वहीं गाड़ी से स्कूली बच्चों के दो बैग भी गायब मिले।







फर्जी मेल भेजकर एफसीआई से मंगवा लिया करोड़ों का अनाज, मामला दर्ज

कुरुक्षेत्र। फर्जी मेल भेजकर एफसीआई से करोड़ों का गेहूं व चावल मंगवा लिए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी फर्म की ओर से भुगतान भी किया गया। पुलिस को दी शिकायत में मैनेजर तुषार खररिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पास नरवाना की ओम इंटरप्राइजेज की ओर से नवंबर 2024 में मेल कर 100 एमटी गेहूं रिलीज करवा ली, जिसकी एवज में 20 लाख 65 हजार का भुगतान भी आरटीजीएस के जरिए कर दिया गया। इसके कुछ ही दिनों बाद फिर मेल की और 500 एमटी चावल रिलीज करने की मांग की, जिसके लिए एक करोड़ 10 लाख रुपये भी कार्पोरेशन के संबंधित खाते में भेज दिए। जब जांच की तो पता चला कि फर्जी मेल के जरिए ही यह अनाज रिलीज कराया गया, जो सस्ते दाम पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






लाइसेंस दिलाने के नाम पर छह लाख 60 हजार की ठगी

कुरुक्षेत्र। रेलवे में एनर्जी पेय पदार्थ सप्लाई करने के लिए लाइसेंस दिलाने के नाम पर छह लाख 60 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया है, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धर्मपाल वासी सेक्टर दो ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि रूबिल अरोड़ा वासी दिल्ली ने उन्हें भरोसा दिया कि वे उन्हें एनर्जी पेय पदार्थ रेलवे में सप्लाई करने के लिए लाइसेंस व टेंडर दिलवा देंगे, जिसके लिए उक्त रकम देनी होगी। उनकी पहचान उच्च अधिकारियों से है और वे खुद भी रेलवे में ही नौकरी कर रहे हैं। आरोपी ने न लाइसेंस दिलाया और न दी रकम लौटाई। अब जान से मारने की धमकी दी जाने लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें