फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तीज के रंगों में सजा महिला सशक्तीकरण का मंच

Tue, 11 Aug 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रंगशाला ऐलान कार्यक्रम के तहत एकजुट प्रतिभाशाली महिलाएं। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। तीज के पारंपरिक पर्व को रंगशाला ने कला, संस्कृति, सौंदर्य और महिला सशक्तिकरण के रंगों से सराबोर करते हुए उत्सवपूर्ण अंदाज में मनाया।
निजी होटल में रंगशाला का विशेष कार्यक्रम ऐलान आयोजित हुआ। इसमें लगभग 132 महिलाओं व पुरुषों ने हिस्सा लिया। महिलाओं के आत्मसम्मान, स्वाभिमान, प्रतिभा और आत्मविश्वास का संगम देखने को मिला।
विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली 22 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें रजनी, रितिका गर्ग, नीतिका, शिल्पी गोयल, निकिता मुत्रेजा, गर्गी, सपना नागपाल, स्वीटी शर्मा, लवी अरोड़ा, मेघा, सिमरन चौधरी, सोनी, डॉ. चारु बजाज, अंजू छाबड़ा, साक्षी सागवाल, आशा, मोना शर्मा व ईशा वाधवा सहित अन्य प्रतिभाशाली महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन

महिलाओं की रचनात्मकता और डिजिटल क्षेत्र में योगदान को प्रोत्साहित करते हुए तीन क्रिएटर्स-इन्फ्लुएंसर्स स्पार्कल बत्रा, पंकज और नीतू बंसल को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण फैशन शो व रैंप वॉक रहा। ऐलान क्वीन के खिताब में तीनों संस्कृतियों की सुंदर झलक देखने को मिली। पंजाबी परिधान में अर्चना, राजस्थानी परिधान में सुषमा गर्ग और हरियाणवी परिधान में विधि को ऐलान क्वीन चुना गया। वहीं ऐलान दिवा के खिताब में अमनदीप व सपना को प्रथम रनर-अप और अर्चना चौहान व स्वीटी शर्मा को द्वितीय रनर-अप चुना गया। निर्णायक मंडल में अंजू छाबड़ा, डॉ. माधविका मदान, सिमरन चौधरी, मेघा एवं हरप्रीत शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें