फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: माघ मास की त्रयोदशी पर संगमेश्वर महादेव मंदिर अरूणाय में लगा मासिक मेला

विज्ञापन
पिहोवा।  संगमेश्वर महादेव मंदिर अरूणाय। संवाद
विज्ञापन
पिहोवा। माघ मास की त्रयोदशी के मौके पर संगमेश्वर महादेव मंदिर अरूणाय में शुक्रवार को मासिक मेला लगा। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना और शिवलिंग पर जलाभिषेक करके मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

त्रयोदशी के मौके पर श्रद्धालुओं को सरस्वती तीर्थ पर घाट सूखे मिले तो उन्हें मायूसी के साथ लौटना पड़ा। सरस्वती तीर्थ पर 19 जनवरी से शुरू होने वाले सरस्वती महोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। साफ-सफाई के कारण घाट सुखाए गए हैं, जहां पर पिछले कई दिनों से कार्य किया जा रहा है। सरस्वती तीर्थ में पानी नहीं मिलने पर श्रद्धालुओं ने कुरुक्षेत्र सन्निहित सरोवर पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। अनेक लोग इस मौके पर पिंडदान करने भी पहुंचे।
महाशिवरात्रि पर्व व सामूहिक विवाह की तैयारी शुरू
मंदिर सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम ने बताया कि श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रविंदर पुरी और सचिव महंत विश्वनाथ गिरी के सानिध्य में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी शुरू कर दी गई है। 14 फरवरी को मंदिर की ओर से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का वार्षिक मेला लगेगा। इसमें लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। 14 और 15 फरवरी दोनों दिन जलाभिषेक होगा। इस दौरान मंदिर प्रबंधन की ओर से झूले व पार्किंग आदि की व्यवस्था के लिए भी कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

दो करोड़ 90 लाख का बजट स्वीकृत फिर भी नहीं बनी सड़क, श्रद्धालुओं में रोष

पिहोवा। महाशिवरात्रि मेले के लिए संगमेश्वर मंदिर सेवादल और श्रद्धालुओं की बैठक हुई। इसमें लंबे समय से सरकारी कार्य पूरे न होने पर रोष व्यक्त किया गया। सेवादल पदाधिकारियों की बैठक के बाद अंशुल बंसल, शंभू नाथ विरदी, रमणीक सिंगला, लाभ कश्यप, कृष्ण जडौला, टेकचंद सिंगला, काका पटियाला व नवीन कैथल आदि ने बताया कि सरकार ने मंदिर से लेकर अरुणाय बस स्टॉप तक सड़क को चौड़ा करने और डिवाइडर व लाइट लगाने के लिए लगभग दो करोड़ 90 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया था।
सात से आठ महीने पहले यह राशि पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर कर दी गई लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। इससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा मंदिर से हाईवे तक वाया राजबाहा नई सड़क को स्वीकृति दी गई थी। इस सड़क का भी निर्माण अभी तक नहीं किया गया।
महाशिवरात्रि के दौरान आने-जाने का एक ही रास्ता होने से यहां जाम की स्थिति पैदा होती है। इसे लेकर श्रद्धालुओं में गहरा रोष है। मंदिर सेवादल कमेटी ने मांग करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि से पूर्व राजबाहे वाली सड़क का निर्माण किया जाए और मंदिर से बस स्टॉप तक सड़क को चौड़ा करने का काम भी पीडब्ल्यूडी तुरंत शुरू करे। इसे लेकर वे जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलकर उन्हें ज्ञापन भी सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें