फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शुगर की बीमारी से पीड़ित अधेड़ ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सुंदरपुर पुल के नजदीक एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर अधेड़ से आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त बलवान (57) निवासी सपड़ा कॉलोनी के रूप में हुई। बलवान मेहनत-मजदूरी करता था। हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारण अभी उजागर नहीं हुए, जबकि परिजनों का कहना है कि बलवान शुगर की बीमारी से पीड़ित था।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) कुरुक्षेत्र से मिली जानकारी के मुताबिक बलवान सिंह ने सुंदरपुर पुल 154 के 17-19 के बीच दिल्ली से जम्मू जा रही श्री शक्ति एक्सप्रेस के आगे देर रात कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची तथा शव के टुकड़े एकत्रित किए। साथ ही शव की शिनाख्त कराई। बाजू पर लिखे बलवान नाम से उसकी शिनाख्त हो पाई। नाभ सिंह ने मृतक की शिनाख्त अपने भाई बलवान के रूप में कर दी। जीआरपी कुरुक्षेत्र थाना के प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों की शिकायत पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें