फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डोडा पोस्त की सप्लाई करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। छह महीने पहले 85 किलो डोडा चूरापोस्त के साथ पकड़े गए कार चालक की निशानदेही पर पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। तस्कर सूरज सिंह निवासी सैमली खता जिला झालावाड़ राजस्थान के कब्जे से पांच हजार रुपये बरामद किए। सीआईए-दो के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि 29 अप्रैल को उनकी टीम ने अवतार सिंह निवासी काछवा व कमलजीत निवासी तरावड़ी जिला करनाल को गांव मुर्तजापुर के पास नाकाबंदी कर कार सहित काबू किया था। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 85 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ था। आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। अदालत के आदेश से दोनों को कारागार भेज दिया था। मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए टीम ने सप्लायर सूरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पांच हजार रुपये बरामद कर तस्कर को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें