कुरुक्षेत्र। साइबर ठगों ने असम राइफल्स में तैनात जवान राकेश रोशन के नाम पर ठगों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये 16 लाख रुपये के दो लोन करवा लिए। राकेश ने बैंक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत में बाहरी गांव निवासी राकेश ने बताया कि वह मणिपुर में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि जब वह अपनी आईटीआर भर रहे थे। उस समय उन्हें आगरा शाखा के एक बैंक से पांच लाख और यस बैंक से 11 लाख रुपये के फर्जी लोन की जानकारी मिली। उन्होंने कभी लोन नहीं लिया और न ही अपने दस्तावेज किसी को दिए। जांच में पता चला कि ठगों ने उनके आधार और पैन कार्ड पर दूसरी फोटो लगाकर ठगी की है। राकेश की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।