फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अक्षय तृतीय पर बनेगा महासंयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिलेभर में 19 अप्रैल को परशुराम जयंती और 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी, जो 12 साल बाद आए खास शुभ संयोग के कारण बहुत अधिक पुण्य और लाभ देने वाली मानी जा रही है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य डॉ. रामराज कौशिक ने बताया कि वर्षों बाद महासंयोग में अक्षय तृतीय 20 अप्रैल सोमवार को मनाई जाएगी और इससे पहले 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती का आयोजन उचित रहेगा।
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 2026 में ऐसा दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो कई लोगों के लिए आर्थिक और कॅरिअर में तरक्की का मौका ला सकता है। निर्णय सिंधु ग्रंथ के अनुसार रोहिणी नक्षत्र सोमवार और वैशाख की तृतीया तिथि बहुत ही दुर्लभ मानी गई है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य डॉ. रामराज कौशिक ने बताया कि वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा गया है। सनातन धर्म में अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है। दान पुण्य का भी इस दिन विशेष महत्व माना गया है। अक्षय तृतीया पर महासंयोग 12 वर्षों बाद आया, जो 100 गुना अधिक पुण्य फल और समृद्धि का कारक है। इस दिन सोना, चांदी, नई संपत्ति खरीदना और दान-पुण्य करना अत्यंत फलदायी है।
वहीं पंडित बलराज ने कहा कि तृतीय तिथि 19 अप्रैल रविवार को सुबह 10:49 से शुरू होकर 20 अप्रैल की सुबह 07:27 तक रहेगी। उदय तिथि में होने के कारण अक्षय तृतीय इसी दिन शास्त्र सम्मत होगी। सायं काल में 19 अप्रैल को तृतीया होने के कारण भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार भगवान परशुराम जी का जन्म तृतीय तिथि को सायंकाल में हुआ था। अक्षय तृतीय पर कई साल बाद अद्भुत संयोग बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें