फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: राधा अष्टमी की पूर्व संध्या पर निकाली भव्य शोभायात्रा

Sun, 31 Aug 2025 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा में हिस्सा लेते श्रद्
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैंड-बाजों और मनमोहक झांकियों के साथ राधा अष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के सानिध्य और श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से आयोजित इस शोभायात्रा का कई जगह स्वागत किया गया। इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने शोभा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान गीता ज्ञान संस्थानम के पदाधिकारियों ने सभी संतों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


शोभायात्रा में यमुनानगर, कैथल, करनाल, पानीपत, अंबाला सहित प्रदेश के अलग-अलग नगरों से आई संकीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। संकीर्तन मंडली और भजन गायकों की ओर से यात्रा में शामिल श्रद्धालु कृष्ण और राधा के भजनों पर जमकर नाचे। शोभायात्रा में शामिल गीता और गाय की झांकियां विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहीं। गीता, गोपाल की पालकी रथ पर सजाई गई थी। ठाकुर जी की पालकी भी शोभायात्रा में शामिल रही। इस दौरान गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद को दर्जनों स्थानों पर शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। अर्जुन चौक पर श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के संरक्षक जयनारायण शर्मा, प्रधान यशेंद्र शर्मा तथा प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा के नेतृत्व में सभा के सदस्यों ने गीता मनीषी को शॉल भेंट कर स्वागत किया और शोभायात्रा पर फूल बरसाए गए। सभा की ओर से शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी।
बॉक्स
इन जगहों से निकली शोभायात्रा

गीता ज्ञान संस्थानम से शोभा यात्रा अर्जुन चौक, देवीलाल चौक, महाराणा प्रताप चौक, नया बाजार, सीकरी चौक से होती हुई पालिका बाजार, अंबेडकर चौक और रेलवे रोड से होती हुई कोऑपरेटिव बैंक चौक पर पहुंची। यहां से शोभायात्रा वापस रेलवे रोड और सलारपुर रोड से होते हुए गीता ज्ञान संस्थानम् में पहुंचीं, जहां पर आतिशबाजी की गई।

कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा में हिस्सा लेते श्रद्

कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा में हिस्सा लेते श्रद्

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें