फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर में स्नान के दौरान श्रद्धालु की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के पवित्र ब्रह्मसरोवर में स्नान करने आए एक श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान 49 वर्षीय कन्हैया लाल के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के लुहसाना गांव का निवासी था।
विज्ञापन

कन्हैया लाल दो जून को अकेले कुरुक्षेत्र पहुंचा था और ब्रह्मसरोवर में स्नान करने गया था। इसी दौरान वह अचानक अचेत अवस्था में मिला। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे बाहर निकालकर लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कन्हैया लाल खेतीबाड़ी का कार्य करता था और कुछ समय से मानसिक तनाव में भी रहता था।
परिवार को आशंका है कि उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हो सकती है, जबकि पुलिस डूबने की आशंका से भी इन्कार नहीं कर रही है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। जांच अधिकारी एएसआई सूरजमल के अनुसार मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें