कुरुक्षेत्र। रंगमंच कला में सक्रिय कुरुक्षेत्र के न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप के कलाकारों ने हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष बनने पर महेश जोशी को बधाई दी। ग्रुप के अध्यक्ष नीरज सेठी, सचिव शिवकुमार किरमच व सदस्य नरेश सागवाल ने अभिनंदन किया। इसके अतिरिक्त न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप से जुड़े कपिल बत्रा, सुरेखा मखीजा, सुदेश कुमारी, रचना अरोड़ा, सागर शर्मा, गौरव दीपक जांगड़ा, वेदिता, नव्या मेहता, आकाशदीप सहित ग्रुप के निदेशक विकास शर्मा भी इस दौरान मौजूद रहे। ग्रुप के अध्यक्ष नीरज सेठी ने कहा कि महेश जोशी के लंबे अनुभव और कला के प्रति उनके समर्पण से प्रदेश की संस्कृति को एक नई दिशा मिलेगी। कलाकारों ने उम्मीद जताई कि जोशी के नेतृत्व में स्थानीय कला और युवा रंगकर्मियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।