फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भतीजा-भतीजी की शादी की तैयारियों में लगे दंपती की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कृष्णा देवी। फाइल फोटो
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। पिहोवा के मलिकपुर गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, जब भतीजा-भतीजी की शादी की तैयारियों में जुटे प्यारा गिर (40) और उनकी पत्नी कृष्णा देवी (37) की नेशनल हाईवे-152 पर सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार देर शाम अंबाला-हिसार हाईवे पर तेज रफ्तार महिंद्रा पिक-अप एचआर 65 ए 3095 ने दंपती की बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई रवि कुमार ने बताया कि 27 अक्तूबर को भतीजी सोनाक्षी की बरात आने वाली है और 28 अक्तूबर को भतीजे मनीष की बरात जानी थी। प्यारा और कृष्णा शादी के कपड़े लेकर बाइक से अपने भाई के घर जा रहे थे, तभी अंबाला की ओर से आई पिक-अप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि दंपती सड़क पर गिर पड़े और गाड़ी उन्हें घसीटते हुए ले गई। डायल-112 की मदद से दोनों को पिहोवा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

एक माह में दूसरे हादसे से गांव में छाया सन्नाटा : ग्रामीणों का कहना है कि एक माह में हुए इस दूसरे हादसे से गांव में सन्नाटा छा गया है। इनसे कुछ दिन पहले ही पिहोवा अनाज मंडी में काम करने वाले रुमल की चाकू से गोद कर हत्या कर दी थी। ग्रामीणों के अनुसार प्यारा और कृष्णा बेहद मिलनसार थे।
आरोपी की तलाश जारी :

थाना प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि हादसे के बाद पिक-अप चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने गाड़ी के नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

रिवाज अनुसार नहीं टाली जा सकती शादी : सरपंच

गांव के सरपंच रविंद्र काजल ने बताया कि पीले चावल होने के चलते शादी को हिंदू रिवाजों के अनुसार आगे नहीं टाल सकते। इसलिए दोनों की शादी तय तिथि के अनुसार होगी। इसके बाद दोनों की रस्म पगड़ी की जाएगी।

कुरुक्षेत्र। कृष्णा देवी। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें