फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि में कला और संस्कृति का संगम, दिखा लघु भारत का नजारा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुवि) परिसर बुधवार को उस समय लघु भारत के रूप में रंगा नजर आया जब देश के 24 राज्यों के युवक-युवतियां कलाकारों के रूप में पहुंचे।
विज्ञापन

इंटर स्टेट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के पहले ही दिन 22 भाषाओं, 24 राज्यों के वेशभूषाओं, कला और संस्कृति का संगम दिखाई दिया, वहीं देश की अनेकता में एकता प्रदर्शित हुई। युवाओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की संस्कृति को प्रस्तुत किया गया। 25 जुलाई तक इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें 24 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से 600 से ज्यादा युवा हिस्सा ले रहे हैं।
युवक-युवतियों ने अपने-अपने प्रदेश की वेशभूषा में कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया। साथ ही सांस्कृतिक विविधता के तहत अपनी विशिष्ट संस्कृति और परंपराओं को दिखाया। उत्तर प्रदेश के युवाओं ने साड़ी, सलवार कमीज और कुर्ता पजामा की आम वेशभूषा के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। हिमाचल प्रदेश के युवाओं ने कंबल, चोला और टोपी पहनकर शामिल हुए। तमिलनाडु की टीम ने साड़ी, वेस्टी और पुरुष वर्ग ने धोती, वेस्टी डाली हुई थी।
विज्ञापन

केरल के युवाओं ने मुंड व धोती और महिलाओं ने साड़ी और सेट्टुमुंड वेशभूषा पहने हुए शामिल हुए। पश्चिम बंगाल के युवाओं ने साड़ी और धोती वाली अपनी पारंपरिक वेशभूषा को पहनकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। महाराष्ट्र के युवा साड़ी, नाइन-आउट महिलाओं की पारंपरिक वेशभूषा और पुरुष धोती और कुर्ता पहनकर पहुंचे। इसी तरह गुजरात वाले चनिया चोली, घाघरा चोली और पुरुष धोती, कुर्ता पहनकर पहुंचे।
आज ये होगा कार्यक्रम : 24 जुलाई को सुबह 10 बजे से पर्यावरण पर विशेषज्ञों द्वारा भाषण दिया जाएगा। साढ़े 10 बजे से कल्चर एक्सचेंज प्रोग्राम होगा। साढ़े 12 बजे गीता ज्ञान पर विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। दोपहर तीन बजे से पीपीटी के माध्यम से संस्कृति की जानकारी दी जाएगी। शाम पांच बजे से आठ बजे तक कल्चर नाइट की प्रस्तुति होगी। (संबंधित खबर मुख्य संस्करण में)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें