फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हाईवे पर कैंटर ने चौकीदार को कुचला, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मृतक इस्लामुद्दीन। फाइल फोटो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर 19 अक्तूबर की रात करीब 9:30 बजे एक दर्दनाक हादसे में डाक पार्सल कैंटर ने ढाबे के चौकीदार को कुचल दिया था। मृतक की पहचान 55 वर्षीय यूपी के उन्नाव जिले के बांगरमऊ गांव के रहने वाले इस्लामुद्दीन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि उमरी चौक के पास ढाबे पर छतरी के नीचे खड़े इस्लामुद्दीन को कैंटर ने टक्कर मारी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके बेटे इजाजुद्दीन ने टायर के नीचे से पिता को निकाला लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी। इजाजुद्दीन ने पुलिस को बताया कि वह और उनके पिता इस्लामुद्दीन उमरी चौक के पास ढाबे पर काम करते थे। इस्लामुद्दीन रात की शिफ्ट में गार्ड की ड्यूटी पर थे और सर्विस रोड पर वाहनों को ढाबे की ओर इशारा कर रहे थे। तभी पीपली की ओर से आए कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
थाना सदर थानेसर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कैंटर चालक जितेंद्र निवासी मकशुदपुर, गोपालगंज, बिहार को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया।

कुरुक्षेत्र। मृतक इस्लामुद्दीन। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें