फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अपराध रोकने के लिए विशेष चेकिंग अभियान किया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देश पर नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना, अवैध शराब की बिक्री और सेवन पर रोक लगाना और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना है। थाना सदर थानेसर के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि बिना नंबर प्लेट, मुंह पर कपड़ा बांधकर वाहन चलाने वालों, काली फिल्म लगे वाहनों और अवैध शराब से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने वाले अक्सर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं जबकि काली फिल्म लगे वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं। इससे सड़क हादसों के साथ-साथ अपराध का खतरा भी बढ़ता है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर शांति भंग करने और झगड़े की घटनाएं भी सामने आती हैं, जो गंभीर अपराधों का कारण बन सकती हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें