कुरुक्षेत्र। जिले के खरीद केंद्रों व मंडियों मेंं धान खरीद कार्य जारी है। खाद्य आपूर्ति एवं हैफेड की ओर से 9,91,989 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। वहीं 98 फीसदी का उठान कर लिया गया है। यही नहीं दोनों एजेंसियों की ओर से 31 अक्तूबर देर सायं तक 2329.19 करोड़ राशि का भुगतान किया गया। इसमें खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से 1859.59 करोड़ राशि व हैफेड की ओर से 469.60 करोड़ राशि का भुगतान किया गया है।
25 सितंबर से शुरू हुए सरकारी खरीद सीजन से लेकर अब तक खाद्य आपूर्ति विभाग ने 791903 एमटी धान और हैफेड ने 200086 एमटी धान खरीदा है। इस बार धान का 2389 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। जिले में खरीद करने के लिए 22 खरीद केंद्र व मंड़ियां स्थापित की गई हैं।
इन मंडियों से खाद्य आपूर्ति, हैफेड, एफसीआई और हरियाणा वेयर हाउस काॅर्पोरेशन की तरफ धान की खरीद का कार्य किया जा रहा है। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक राजेश आर्य के मुताबिक सीजन में खाद्य आपूर्ति एजेंसी की ओर से अजराना कला मंडी से 4679 एमटी, अमीन मंडी से 2925 एमटी धान खरीदा गया।