फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: उद्घाटन से आगे नहीं बढ़ सका डेहा कॉलोनी में सड़क व नाले का निर्माण

विज्ञापन
शाहाबाद। पार्षद प्रतिनिधि अजय तुषार व हरीश कवात्रा जानकारी देते हुए। विज्ञप्ति
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर पालिका के कामकाज पर पूर्व नगर पालिका प्रधान हरीश कवात्रा ने एक बार फिर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि डेहा कॉलोनी में जर्जर सड़क और नाले के निर्माण कार्य की शुरुआत तो मंगलवार को कर दी गई लेकिन इससे आगे काम नहीं बढ़ सका। उन्होंने कहा कि जिस निर्माण कार्य का उद्घाटन स्वयं नपा सचिव बंबूल सिंह मलिक, भाजपा नेता सुभाष कलसाना, नपा प्रधान गुलशन कवात्रा, मनोनीत पार्षद दीपक आनंद और पार्षद प्रतिनिधि अजय तुषार की मौजूदगी में किया गया था।
विज्ञापन

यह जल्दबाजी विधायक रामकरण काला और पूर्व नपा प्रधान हरीश कवात्रा की चेतावनी के बाद दिखाई गई थी। कवात्रा ने विधायक रामकरण व पार्षदों के साथ घोषणा की थी कि यदि डेहा कॉलोनी सड़क सहित शहर में कई विकास कार्यों और समस्याओं का काम तुरंत शुरू नहीं हुआ तो मंगलवार को नगर पालिका के बाहर धरना दिया जाएगा। ऐसे में अधिकारियों ने मंगलवार को सुबह आनन-फानन में जेसीबी बुलाकर दिखावटी काम शुरू किया और फिर जेसीबी लौट गई। तब मंगलवार को विधायक और पूर्व प्रधान ने पार्षदों सहित नपा मुख्य द्वार पर सांकेतिक ताला जड़ कर चेतावनी देकर अपना धरना समाप्त किया था।
कल नगर कीर्तन लेकिन सड़क पर पसरी गंदगी : इसी सड़क से 3 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन निकलना है।
मलकिंद्र सिंह, गुरपिंदर सिंह भिंडर, महल सिंह और लाडी भिंडर ने कहा कि अगर उस दिन सड़क पर गंदगी दिखी तो गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी को नगर कीर्तन का रास्ता बदलना पड़ेगा, जो सही नहीं हो सकता। वहीं हरीश कवात्रा ने शनिवार को नगर पालिका सफाई निरीक्षक नरेंद्र कुमार से बात की तो उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह ही सड़क को साफ करवा दिया जाएगा।

शाहाबाद। पार्षद प्रतिनिधि अजय तुषार व हरीश कवात्रा जानकारी देते हुए। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें