फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कनाडा भेजने के नाम पर 9.60 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। कनाडा भेजने का झांसा देकर एक युवक से उसके रिश्तेदार ने 9.60 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने नकली वीजा थमाया और पीड़ित का पासपोर्ट भी गायब कर दिया। पैसे मांगने पर धमकी देने का सिलसिला शुरू हो गया। पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चुनिया फार्म निवासी अनुराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अप्रैल 2024 में उनका रिश्तेदार रोजर उनके घर आया और विदेश भेजने का लालच दिया। रोजर और उसके साथी हैप्पी ने जालंधर में ऑफिस की फोटो और फर्जी वीजा दिखाकर भरोसा जीता। दावा किया कि 15 लाख में कनाडा पहुंचा देंगे। अनुराज ने मई से नवंबर 2024 तक 9.60 लाख रुपये नकद और ट्रांसफर किए।
इसके बाद आरोपियों ने जालंधर में अनुराज के फिंगरप्रिंट लिए और पासपोर्ट रख लिया। बाद में जो वीजा दिया, वह नकली निकला। बातचीत करने पर आरोपी टालमटोल करने लगे। पुलिस ने अनुराज की शिकायत पर धोखाधड़ी और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें