फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: क्षत्रिय सभा के चुनाव में 95 फीसदी मतदान

Mon, 10 Apr 2023 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजपूत समाज की क्षत्रिय सभा समिति का रविवार को पहला चुनाव हुआ। चुनाव में सभा के 95 फीसदी सदस्यों ने मतदान किया। सीटीएम चंद्रकांत कटारिया ने मतपेटियां सील कर ट्रेजरी में जमा करवाने के लिए भेज दिया। कोर्ट का फैसला आने तक मतपेटियां ट्रेजरी में जमा रहेंगी। तब तक चुनाव परिणाम का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल सेक्टर सात में सुबह 10:00 बजे से शुरू हुआ चुनाव शाम के 5:00 बजे संपन्न हुआ। सभा के कुल 845 सदस्यों में से 806 सदस्यों ने पांच पदाधिकारियों व 16 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान किया। समाज के लोगों ने चुनाव में बढ़ चढ़कर भाग लिया और रिकॉर्ड मतदान 95 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव के लिए दो बूथ बनाए गए थे। सुबह दस बजे से पहले ही कतारें लगना शुरू हो गई।
चुनाव अधिकारी नगराधीश चंद्रकांत कटारिया, असिस्टेंट रिटर्निंग आफिसर नायब तहसीलदार अभिमन्यु की देखरेख में मतदान शुरू हुआ। पीठासीन अधिकारी सुशील कुमार ने पूरी प्रक्रिया को अपने सामने करवाया। पहले बूथ पर जहां एक से 400 मतदाताओं का मतदान हुआ और दूसरे बूथ पर 400 से लेकर 845 मतदाताओं के लिए बूथ बनाया गया था।
विज्ञापन

चुनाव रुकवाने को लेकर कुछ लोगों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में केस दायर किया था। पिछले दिनों हाईकोर्ट ने रोक लगाने से इनकार करते हुए चुनाव करवाने के आदेश दिए थे। साथ ही यह भी कहा था कि आगामी आदेशों तक परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा। इस मामले में अब हाई कोर्ट में अगस्त माह की तारीख लगी है। तब तक चुनाव परिणाम का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें