फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्वास्थ्य शिविर में 84 रोगियों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग की ओर से आयुष्मान आरोग्य मंदिर खरकाली की टीम द्वारा गांव मेहरा में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कुल 84 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं और आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया।
विज्ञापन

शिविर के दौरान आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ.सपना ने लोगों को गैर-संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने रोग से बचाव के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर विशेष जोर दिया। शिविर में डॉ.सपना के साथ आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट पूनम तथा योग सहायक बलवान ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं एलएनजेपी सिविल अस्पताल के आयुष विंग में संजीवनी योग सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र के माध्यम से अस्पताल पहुंचे प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास, प्राणायाम और एक अनुशासित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें