फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी में स्थापित होगा एचएसवीपी का कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) का डिवीजन कार्यालय धर्मनगरी में स्थापित होगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी और स्थानीय निवासियों की समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकेगा। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर क्षेत्र की आवश्यकताओं से अवगत करवाया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्तमान में एचएसवीपी का डिवीजन कार्यालय अंबाला में स्थित था, जबकि कुरुक्षेत्र में इस डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सेक्टरों की संख्या अंबाला की तुलना में काफी अधिक है। ऐसे में जिले के लोगों को अपने स्थानीय कार्यों और समस्याओं के समाधान के लिए अंबाला पर निर्भर रहना पड़ता था। उन्होंने कहा कि एचएसवीपी का डिवीजन कार्यालय कुरुक्षेत्र में बनने से न केवल आम नागरिकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि विकास कार्यों की योजना बनाने, उनकी निगरानी करने और उन्हें समय पर पूरा करवाने में भी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें