फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रों को लेकर पिहोवा के मंदिरों में की विशेष सजावट

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्रों को लेकर पिहोवा के मंदिरों में की विशेष सजावट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। रविवार से शुरू हो रहे नवरात्रों को लेकर मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। माता बाला सुंदरी मंदिर एवं श्रीदक्षिणा पीठ काली मंदिर में नवरात्रे महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। भारत साधु समाज के हरियाणा अध्यक्ष महंत बंसी पुरी ने बताया कि विक्रमी नववर्ष का शुभारंभ नवरात्रों के साथ होगा। जिसमें नववर्ष की शुरुआत मां भगवती की आराधना से करते हैं। माता बाला सुंदरी मंदिर कमेटी के प्रधान संजय गर्ग ने बताया कि हर नवरात्रों के लिए मंदिर में विशेष तैयारियां की गई है। मंदिर में विशेष सजावट की गई है और श्रद्धालुओं के लिए भी प्रबंध किए गए है।
विज्ञापन

ऐसा बताया जाता है मंदिर का इतिहास
मंदिर कमेटी के प्रधान संजय गर्ग ने बताया कि माता बाला सुंदरी का बाल रूप है, पिहोवा में आदि शक्ति के रूप में पूजित है। वामन पुराण के अनुसार वाराणसी से भगवान शंकर के साथ ही माता बाला सुंदरी पिहोवा आई और यहां निवास करने लगी। माता बाला सुंदरी एक पिंडी के रूप में स्थापित है, जिस पर एक पंचदशी यंत्र है। एक दंत कथा के अनुसार लगभग 350 वर्ष पूर्व देवी माता ने एक ब्राह्मण को स्वप्न में दर्शन देकर अपने पिंडी स्वरूप को कुंए से बाहर निकालकर मंदिर निर्माण करने को कहा था। उस ब्राह्मण ने माता के पिंडी स्वरूप को बाहर निकालकर पास ही मंदिर में स्थापित करा दिया। वह कुंआ अब भी मंदिर परिसर में स्थित है। मान्यता है कि मां के पिंडी स्वरूप की सच्चे मन से आराधना करने से सृष्टि का हर प्रकार का दुर्लभ सुख एवं वैभव प्राप्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें