फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र उत्सव : मां भद्रकाली मंदिर में आज ध्वजारोहण

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र उत्सव : मां भद्रकाली मंदिर में आज ध्वजारोहण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। प्रदेश के एकमात्र शक्ति पीठ देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में नवरात्र उत्सव शुरू हो चुके हैं। इसके चलते मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इसके साथ ही श्रद्धलुओं की भीड़ भी बढ़ने लगी है। उत्सव के चलते शुक्रवार को महाशक्ति की महापूजा की गई। शनिवार सुबह ही आरती और पूजन के साथ ध्वजारोहण किया जाएगा। सुबह करीब साढ़े पांच बजे मंगल आरती होगी। इसके बाद कलश पूजन किया जाएगा। इसके उपरांत पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा के सानिध्य में ध्वजारोहण होगा। इस दौरान ज्योति पूजन वरिष्ठ अधिवक्ता एसके गर्ग करेंगे। उत्सव के चलते मंदिर शोभायात्रा का आयोजन करेगा। इसे जिला उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया विधिवत रूप से रवाना करेंगे। यह शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर जनता स्कूल, छोटा बाजार, कृष्णा गेट, रेलवे रोड से होते हुए कच्चा घेर, गऊशाला बाजार, शेख चेहली का मकबरा से होते हुए मंदिर पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें