कुरुक्षेत्र। पतंजलि योगपीठ में शुगर का उपचार करने का झांसा देकर महिला से 80 हजार रुपये ठग लिए। इससे पहले सेक्टर-पांच में भी पतंजलि में उपचार के लिए दो लोगों के साथ धोखाधड़ी हो चुकी है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
थाना साइबर सेल में दर्ज शिकायत में नीता सैनी निवासी शास्त्री नगर ने बताया कि उसने अपने पति अशोक कुमार की शुगर की बीमारी के लिए पतंजलि योगपीठ में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट ली थी। गत दिवस उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई, जिसमें उस व्यक्ति ने खुदा को पतंजलि का अधिकारी बताकर उपचार की राशि देने की मांग की। आरोपी ने उससे 55 हजार रुपये मांगे थे, जिस पर उसने यह राशि उसके बताए खाते में डाल दी। कुछ देर बाद आरोपी ने उससे दोबारा 25 हजार रुपये अन्य खर्च के लिए मांगे। उसने यह राशि भी भेज दी। उसने आरोपी से इन राशि का रसीद मांगी, मगर उसे कोई रसीद नहीं मिली। उसने तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। हालांकि बाद में उसने पता चला तो यह राशि पतंजलि पीठ में नहीं गई थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद