फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7500 अभ्यर्थियों ने दी गुरुकुल के लिए परीक्षा

Mon, 28 Mar 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
शिक्ष्‍ाा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 गुरुकुल में शिक्षा पाने के लिए देशभर से 7500 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा रविवार को गुरुकुल कुरुक्षेत्र में दी। जिसमें पांचवीं से ग्यारहवीं कक्षा तक 7500 में से  केवल 750 प्रतिभावान छात्रों को विभिन्न कक्षाओं के लिए चयनित किया जाएगा, जिसमें 250 गुरुकुल कुरुक्षेत्र व 500 छात्रों का प्रवेश गुरुकुल नीलोखेड़ी में किया जाएगा। प्रवेशार्थियों में इटली व नेपाल के अतिरिक्त भारत के सभी राज्यों के छात्र शामिल हैं। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में पहुंचे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल व गुरुकुल के संरक्षक आचार्य देवव्रत ने बताया कि अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, साइंस व हिन्दी विषय की 100 अंकों की लिखित प्रवेश परीक्षा व काउंसलिंग के आधार पर योग्यता की परख कर केवल मेरिट सूची में स्थान पाने  वाले प्रतिभावान छात्रों को ही चयनित किया जाएगा। गुरुकुल कुरुक्षेत्र के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों, खेल व अन्य क्षेत्रों में अर्जित उपलब्धियों से अभिभावक इतने अभिभूत हैं कि किसी भी कीमत पर वे अपने बच्चों को यहां  प्रवेश दिलाना चाहते हैं परन्तु सीमित संसाधनों के कारण गुरुकुल प्रबंध समिति और अधिक बच्चों को प्रवेश दे पाने में असमर्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें