कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटिग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज (आईआईएचएस) ने बीकॉम, बीएससी होम साइंस और बीटीटीएम कोर्स में दाखिला के लिए पहली मेरिट सूची जारी की गई। कॉमर्स विभाग के डॉ. विवेक चावला ने बताया कि बीकॉम में दाखिला के लिए शुक्रवार को 69 छात्र अपने मूल दस्तावेजों के साथ संस्थान में उपस्थित हुए। इस कोर्स में कुल 120 सीटें हैं।
डॉ. चावला ने बताया कि दाखिले के लिए चयनित विद्यार्थियों को छह जुलाई तक अपनी फीस जमा करवाकर दाखिला सुनिश्चित करना होगा। जो छात्र इस अवधि में फीस जमा नहीं कर पाएंगे, उनकी जगह अगली मेरिट सूची के अनुसार अन्य छात्रों को मौका मिलेगा। दूसरी मेरिट सूची 11 जुलाई को जारी की जाएगी।
बीकॉम की पहली मेरिट में ऑल इंडिया जनरल श्रेणी की कटऑफ 106 से 101 प्रतिशत के बीच रही। ऑल इंडिया ईडब्ल्यूएस की मेरिट 100.6 प्रतिशत रही। हरियाणा जनरल की मेरिट 101 से 98.6, ईडब्ल्यूएस 98.4 से 96.4, ओएससी 98.2 से 95.4, डी-एससी 97.6 से 92.8, बीसीए 98.6 से 94.6, बीसीबी 98.6 से 96 प्रतिशत तक रही। दिव्यांग, पीडब्ल्यूडी, ब्लाइंड व ईएसएम की मेरिट 88.4 से 77 प्रतिशत तक रही। छात्र वेबसाइट से मेरिट सूची देख सकते हैं।