फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 65 संक्रमित माताओं ने जन्मा स्वस्थ बच्चा

Mon, 01 Dec 2025 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनीश मुंडे
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले में अब तक 65 एचआईवी संक्रमित गर्भवती महिलाओं ने पूरी तरह स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। वही दर्जन भर से ज्यादा लोग दवा का नियमित प्रयोग कर स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। हर माह 20 से 25 नए मरीज सामने आ रहे हैं, जबकि एआरटी सेंटर में 1100 से अधिक रोगी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष 160 नए संक्रमित मिले हैं और 23627 संदिग्ध जांच के लिए अस्पताल पहुंचे। जिलेभर के एआरटी सेंटरों पर मरीजों की मुफ्त जांच और तीन से चार हजार रुपये तक की दवा उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार 2022 से प्रत्येक मरीज को 2250 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता दे रही है। एड्स काउंसलर बलविंदर का कहना है कि संक्रमित रक्त, असुरक्षित संबंध व सुई-सिरिंज के गलत उपयोग से संक्रमण फैल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें