लाडवा। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत रविवार को आईजीएन कॉलेज में अंत्योदय मेला लगा। इसमें 1,183 नागरिक पहुंचे और 623 पात्र लाभार्थियों ने विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन किए। मौके पर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित कई योजनाओं के स्वीकृति पत्र बांटे गए।
एसडीएम अनुभव मेहता ने बताया कि मेले में 19 विभागों ने 47 सरकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए थे। यहां स्वरोजगार, पशुपालन, कौशल विकास और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पशुपालन विभाग को सबसे अधिक 421 आवेदन प्राप्त हुए। एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को मेले में आमंत्रित किया गया था। लोगों की सुविधा के लिए मदद डेस्क और परामर्श टीम की व्यवस्था की गई। प्रशासन का उद्देश्य पात्र परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना और लाभ उपलब्ध कराना था। संवाद