कुरुक्षेत्र। प्रदेशभर के अतिथि अध्यापक 31 जुलाई को मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय तक मार्च निकालेंगे। वे नियमितीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे। यह मार्च शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस पर होगा। पूनम ने धरने पर शिक्षकों को संबोधित किया। लघु सचिवालय में अतिथि अध्यापकों का धरना शनिवार को 34वें दिन भी जारी रहा, जिसकी अध्यक्षता देवेंद्र सिंह काहलो ने की। वक्ताओं ने बताया कि 16 अप्रैल को सर्वोच्च न्यायालय ने 2014 की नीति वैध ठहराई थी। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 29 अप्रैल और 27 मई को अतिथि अध्यापकों को 28 मई 2014 से नियमित करने के आदेश दिए थे। इसमें एरियर, पेंशन और ग्रेच्युटी भी शामिल थी। आरोप है कि तीन महीने बाद भी शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया शुरू नहीं की, जिससे उनमें रोष है।