फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज मिस्त्री विश्वकर्मा यूनियन ने मनाया 16वां स्थापना दरोवस

विज्ञापन
विज्ञापन
राज मिस्त्री विश्वकर्मा यूनियन ने मनाया 16वां स्थापना दिवस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
राज मिस्त्री विश्वकर्मा यूनियन किरमच ने शुक्रवार को गीता स्कूल में 16वां स्थापना दिवस मनाया। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष बलदेव सिंह ने कहा कि पहले जिला यूनियन थी, अब संशोधन कर प्रदेश यूनियन बनाई गई है। यूनियन का उद्देश्य मजदूरों एवं शिल्पकारों को सक्षम बनाना और उनके अधिकारों की आवाज सरकार के सामने उठाना है।
विज्ञापन

मजदूरों के भविष्य के लिए काम करना, न्यूनतम मेहनतना दिलवाना और मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाना यूनियन का उद्देश्य है। कार्यक्रम में सतपाल शर्मा ज्योतिसर को विशिष्ट अतिथि के रूप से आमंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि वे खुद भी मजदूर परिवार से हैं। गरीब और मजदूरों की समस्याओं से परिचित हैं। उनका उद्देश्य भी मजदूरों और गरीबों के हक की लड़ाई लड़ना है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष शराब सिंह टिकरी, भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री वेद प्रकाश, सह उपाध्यक्ष केशोराम, महासचिव रिंकू किरमच, अंबाला जिला प्रधान कुलवंत, करनाल अध्यक्ष दुलीचंद, कैथल अध्यक्ष रामकुमार, यमुनानगर अध्यक्ष सर्वजीत कौर, प्रेमचंद नंबरदार, राजबीर, श्रीपाल, संजीव कुमार, सुनीता, शिमला, सुरेश खिजरपुरा, रामकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें