फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में हवन और भंडारा 30 को

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में हवन और भंडारा 30 को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
नए वर्ष के उपलक्ष्य में शक्तिपीठी श्रीदेवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में हवन का आयोजन 30 दिसंबर किया जाएगा। हवन सुबह साढ़े दस बजे शुरू होगा। इस दिन को पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा के सानिध्य में संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान श्रीदेवीकूप पर मां सती के चरण दर्शन और पूजन करके सभी सदस्य, श्रद्धालु मंत्रोच्चारण के साथ शक्तिपीठ की परिक्रमा करेंगे। मां भद्रकाली मुख्य दरबार से विशेष ज्योति अन्नपूर्णा भवन में होने वाले हवन में स्थापित की जाएगी। इसी के साथ नवदुर्गा महापूजन और भारत माता का विशेष पूजन भी होगा। इसमें कन्या भ्रूण हत्या रोकने को लेकर संकल्प दिलाया जाएगा। हवन में नौ बड़ी ज्योति भी प्रज्ज्वलित की जाएगी। कीर्तन औश्र भंडारा भी होगा। मनोकामना पूर्ण हवन के समापन पर पंच दीप पात्रों से भव्य महाआरती होगी। शक्तिपीठ को लाल झंडे, पुष्प शृंगार, वस्त्र शृंगार, विभिन्न प्रकार की लाइटें और गुबारों से सजाया जाएगा। मां का अलौकिक शृंगार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें