फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष रूप से आमंत्रित 50 विद्वानों के उद्बोधन तय करेंगे अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी की दिशा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 25 से 27 नवंबर के बीच डिजिटल युग में श्रीमद्भगवद गीता विषय पर होने वाली अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में दुनियाभर से विशेष रूप से आमंत्रित 50 विद्वान उद्बोधन देंगे। इसमें संस्कृत के विद्वान तकनीकी विशेषज्ञ, शिक्षाविद् और दर्शनशास्त्र के जानकार शामिल होंगे। अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी को डिजिटल युग से जोड़ने के लिए विशेष रूप से विद्वानों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

संगोष्ठी में होने वाले तकनीकी सत्रों में शोध पत्रों के साथ ये विशेष उद्बोधन सुनने वालों के लिए विशेष आकर्षण का केन्द्र होंगे। सेमिनार की निदेशक प्रो. मंजुला चौधरी ने बताया कि इस वर्ष बड़ी संख्या में विद्वानों को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए आमंत्रित किया गया है। इसमें विभिन्न विषयों पर होने वाले उद्बोधन संगोष्ठी की दिशा तय करेंगे। उन्होंने बताया कि लंदन की कार्डिफ यूनिवर्सिटी के प्रो. जेम्स एम हेगरटी और उत्तर प्रदेश पुलिस के पूर्व पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह अपना विशेष उद्बोधन देंगे। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी के पहले तकनीकी सत्र में ज्ञानानंद महाराज, प्रो. जेम्स हेगरटी, नवादुल फतेह शाहिद, आशुतोष भारद्वाज, अमेरिका से स्टीफन नेप और जापान से अजय नरुला के उद्बोधन होंगे। इसी दिन सायंकालीन सत्र में दर्शनशास्त्र से जुड़े प्रो. सोहनपाल आर्य, प्रो. विद्यानाथ लाभ, डॉ. केडी झा, निदेशक संस्कृत अकादमी के प्रो. सोमेश्वर दत्त, डॉ. नरेश भार्गव और ब्रह्मकुमारी बीके पुष्पा के उद्बोधन होंगे। 26 नंवबर को पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित किए जाने वाले तकनीकी सत्रों में जयपुर से सतीश शर्मा, रिटायर्ड आईएस एसपी शर्मा, बीपीएस महिला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एसपी बंसल और किर्गिस्तान से महालियो नजरोवा, प्रो. एमएस तुरान, स्वामी राजेश्वरानंद, प्रो. विनय चौहान, प्रो. आशीष दहिया और डॉ. प्रशांत गौतम के उद्बोधन होंगे। 26 नवंबर को ही सांयकालीन सत्र में प्रबंधन से जुड़े विशेषज्ञ गीता पर मंथन करेंगे। इन दो तकनीकी सत्रों में आईआईएम इंदौर से प्रो. पवन कुमार, प्रो. पीएन मिश्रा, प्रो. सुभाष बी, सतीश कुमार, ब्रांड ग्रोथ वेंचर के चीफ डिजिटल ऑफिसर अजय छाबड़ा, प्रो. आरएस द्विवेदी, प्रो. एएस चौधरी, प्रो. आरके जैन, अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन से डॉ. राज छिकारा और जिंदन ग्लोबल यूनिवर्सिटी से डॉ. कृष्ण के पांडे अपना उद्बोधन देंगे। संगोष्ठी के अंतिम दिन 27 नवंबर को संस्कृत के विद्वान श्रीमद्भगवद् गीता पर मंथन करेंगे। इस दिन डिवाइन लाइफ सोसायटी ऋषिकेश से एचएच स्वामी पद्राबंधजी, रूस से आलेग, प्रो. मान सिंह, अमेरिका से डेविड फ्राले, पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश प्रो. विक्रम सिंह, प्रो. सुरेंद्र कुमार, प्रो. इंद्रमोहन, डॉ. हरिप्रकाश, डॉ. सीपी शर्मा, डॉ. वीके शुक्ला आदि विद्वान भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें