फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडवा में नपा की जमीन पर अवैध कब्जे जारी, मूकदर्शक बना प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लाडवा।
वार्ड-9 में एक डॉक्टर दंपति के नपा की करोड़ों रुपये की जमीन पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। पहले इस जमीन पर एक विधायक के चहेते डॉक्टर दंपति ने कब्जा करने की कोशिश की थी। लोगों के विरोध के बाद नगरपालिका ने काम रुकवा दिया। इसके बाद नपा प्रशासन अदालत में चला गया तो अदालत ने इस जमीन पर स्टेटस क्यू लगा दिया। इस बात के आठ-दस माह बाद ही डाक्टर दंपति ने अदालत के स्टेटस क्यू की अवहेलना दिखाते हुए इस जमीन पर चारदीवारी बना ली है। साथ ही जमीन में मिट्टी का भराव करा लिया है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि वार्ड-9 में खेड़ा मंदिर मार्केट में नगरपालिका ने एक प्लाट की बीस साल पहले चारदीवारी कराई थी। इसमें कुछ समय तक नगरपालिका आवारा पशुओं को बंद करती रही। इस खाली पड़े प्लाट की पिछली दीवार से सटा एक अस्पताल है। इसके मालिक ने पिछले साल इस प्लाट की दीवार तोड़कर दरवाजा बना लिया था। साथ ही प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश की थी। आसपास के लोगों और वार्ड के पार्षद के विरोध के बाद नगरपालिका ने अवैध कब्जा रुकवा दिया था। लेकिन, दरवाजा बंद नहीं कराया। न कानूनी कार्रवाई की। इसके बाद नगरपालिका प्रशासन ने डॉक्टर के खिलाफ अदालत में केस कर दिया। अदालत ने इस पर स्टेटस क्यू लगा दिया। अब डाक्टर ने नवंबर में प्लाट पर कब्जा शुरू कर दिया। इस प्लाट की चारदीवारी को आठ फुट तक ऊंचा उठवा कर एक बड़ा गेट भी लगवा दिया। इसकी शिकायत वार्ड निवासी और पूर्व नगर पार्षद विजय पाल ने 16 नवंबर को नगरपालिका प्रधान से की थी। इस पर नप चेयरपर्सन साक्षी खुराना ने नगरपालिका सचिव को लिखित में कब्जा हटवाने और कब्जा करने वाले के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। इस बारे में नगरपालिका सचिव हरिओम कंबोज ने बताया कि नपा के जेई को मौके पर भेज कर काम रुकवा दिया गया था। पुलिस को कार्रवाई के लिए लिखा गया है। नपा सचिव ने कहा कि प्लाट पर स्टेटस क्यू लगा है। अगली तारीख पर नपा इस बारे में अदालत को अवगत कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें