फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सरकारी भवनों के निर्माण पर खर्च होंगे 55 करोड़

विज्ञापन
लाडवा। ​शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र सिंह। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। सीएम सिटी में जल्द ही एसडीएम कॉम्पलेक्स, रेस्ट हाउस सहित 14 नए सरकारी भवनों का निर्माण कार्य शुरू होगा। इन प्रोजेक्ट पर सरकार की तरफ से लगभग 55 करोड़ रुपए का बजट खर्च किया जाएगा।
यह जानकारी मुख्यमंत्री के ओएसडी महेंद्र सिंह ने दी। वे शुक्रवार को लाडवा के पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में आयोजित खुले दरबार में लाडवा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र में जल्द ही 13.05 किलोमीटर की आठ सड़कों का निर्माण कार्य भी शुरु होगा। इन सड़कों के निर्माण कार्य पर पांच करोड़ 27 लाख का बजट सरकार की तरफ से लोक निर्माण विभाग को जारी किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा क्षेत्र में पिछले दिनों आला अधिकारियों की बैठक में लंबित पड़े प्रोजेक्ट पर तेजी से काम करने के सख्त आदेश दिए थे।
इनके बाद लाडवा विधानसभा क्षेत्र में जल्द ही एसडीएम कॉम्प्लेक्स, पीडब्ल्यूडी लोक निर्माण विभाग का विश्राम गृह, गांव डीग में पीएचसी, लाडवा में राजकीय वेटरनरी अस्पताल, गांव बीड कालवा, गांव ध्यांगला और गांव मंगौली जाटान में राजकीय वेटरनरी डिस्पेंसरी के भवनों का निर्माण कार्य शुरू होगा। महेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार लोक निर्माण विभाग की तरफ से आठ सड़कें, जिनमें सहारणपुर कुरुक्षेत्र रोड से लौहारा वाया निवारसी दबखेडा, बडशामी से जंदहेडा, संभालखा से हरिजन बस्ती, जंदहेडा से जंदहेडा स्कूल, छलौंदी से छलौंदी स्कूल, संभालखी से खेडी दबदलान, छपरा से बड़ौंदा और सहारणपुर कुरुक्षेत्र से मथाना पावर हाउस तक शामिल है।
विज्ञापन

13.05 किलोमीटर सड़कों का सुधारीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण कार्य पर पांच करोड़ 27 लाख का अनुमानित खर्च होगा। इस क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 41.36 किलोमीटर की 30 सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इन सड़कों के निर्माण कार्य पर 11 करोड़ 54 लाख का बजट खर्च हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें