फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: साई में एनआईएस कोच इंटर्नशिप प्रशिक्षक नीरज रावत को दी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रशिक्षक नीरज रावत की विदाई के लिए द्रोणाचार्य हॉकी स्टेडियम में साई और खेल विभाग के सहयोग में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय खेल प्राधिकरण कुरुक्षेत्र प्रशिक्षण केंद्र में आए हॉकी के इंटर्नशिप प्रशिक्षक नीरज रावत को सम्मानित किया गया। प्रशिक्षक नीरज ने कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा खेल के मैदान में पूरी मेहनत और लगन के साथ अभ्यास करना चाहिए। जो खिलाड़ी मन लगाकर अभ्यास करेगा वह खिलाड़ी अपने लक्ष्य को हासिल कर लेगा। इससे पहले हॉकी प्रशिक्षक नीरज रावत को पूर्व चीफ कोच गुरविंद्र सिंह, डीआईपीआरओ डाॅ. नरेंद्र सिंह, हॉकी प्रशिक्षक सोहन लाल, हॉकी प्रशिक्षक नरेंद्र ठाकुर, साहिल, जितेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पूर्व चीफ कोच गुरविंद्र सिंह ने बताया कि एनआईएस से हॉकी का डिप्लोमा करने के बाद नीरज रावत ने 60 दिन के लिए कुरुक्षेत्र साई सेंटर में इंटर्नशिप पूरी की है। इस दौरान खिलाड़ियों को व्यावहारिक ज्ञान दिया और सीनियर प्रशिक्षकों से ज्ञान अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें