फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भाखड़ा नहर किनारे मिले कारतूस के 539 खोल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मिर्जापुर गांव के पास नरवाना-सिरसा भाखड़ा ब्रांच नहर के किनारे 539 कारतूस के खाली खोल मिले हैं। इन खोलों में 451 खोल 32 बोर के हैं, जिन पर 325 बीडब्ल्यूएलकेएफ छपा है।
विज्ञापन

49 खोल नौ गुणा 11 के हैं, जिन पर जीएफएल छपा है वहीं आठ खोल 12 बोर के हैं तो 31 डम्मी राउंड भी शामिल है। पुलिस को शक है कि यह खोल किसी अज्ञात अपराध में उपयोग हुए हो सकते हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इन खोलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इन खोलों की जानकारी जुटाने के लिए थर्ड गेट पुलिस चौकी की टीम ने नहर किनारे सर्च अभियान भी चलाया।
चौकी इंचार्ज विनोद कुमार के अनुसार घटना रविवार सुबह लगभग 10 बजे की है। नहर किनारे कुछ मजदूर काम कर रहे थे तभी उन्होंने खाली गोलियों के खोल देखे। इसके बाद डायल 112 और गोताखोर प्रगट सिंह की टीम मौके पर पहुंची और खोलों को कब्जे में लिया। सूचना पर थर्ड गेट चौकी टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर गोलियों के खोलों को कब्जे में ले लिया। टीम ने इन खोलों के बारे में जानकारी और सबूत जुटाने के लिए नहर के किनारे घंटों सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन

थर्ड गेट चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि सुबह उनकी टीम नहर और उसके आसपास चोरी हुई बाइक की तलाश कर रही थी। आमतौर पर आरोपी वारदात के बाद बाइक को नहर में फेंक देते हैं। इन बाइक की बरामदगी के लिए गोताखोर की टीम नहर में सर्च कर रही थी।
इसी बीच गोताखोर प्रगट सिंह को नहर पर काम कर रहे मजदूरों ने इस घटना के बारे में बताया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि नहर किनारे कोई वारदात नहीं हुई है। उनका शक है कि किसी ने प्लास्टिक बैग में खोलों को डालकर नहर में फेंक दिया होगा और बैग के खुलने के बाद ये खोल बाहर आ गए। उन्होंने यह भी कहा कि ये खोल किसी अपराध में उपयोग किए हो सकते हैं और सबूत को नष्ट करने के इरादे से नहर में फेंक दिया गया हो। पुलिस इन खोलों की हर एंगल से जांच कर रही है। यह घटना उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाई गई है, और इन खोलों को प्रयोगशाला में भेजने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें