फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 53 सदस्यीय टीमें बनाएंगीं धर्मनगरी को टीबी मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी को पायलट प्रोजेक्ट के तहत टीबी मुक्त बनाने की कवायद सरकार ने शुरू कर दी है। प्रदेशभर के अनुभवी रेडियोग्राफर व टीडीएचवी की टीमें डोर-डू-डोर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने में जुटी है। इस अभियान की 21 जुलाई से शुरूआत हुई है और यह 25 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन

अभी तक टीम के सदस्य 50 हजार लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर चुके हैं। टीम को जिले के 15 लाख लोगों के स्वास्थ्य को जांचने का लक्ष्य दिया गया है। टीबी मुक्त कुरुक्षेत्र के लिए विभाग काफी समय से जद्दोजहद कर रहा है। जिले में टीबी रोगियों की जांच सीबी नेट मशीन के माध्यम से मरीजों के एमडीआर टेस्ट हो रहे हैं, जिससे टीबी रोगियों को उनकी शारीरिक प्रकृति के मुताबिक वही दवा मिल रही है, जो उनके शरीर में मौजूद टीबी को खत्म कर सकेगी।
क्षय रोग विभाग में जांच के लिए हर रोज पहुंच रहे 100 मरीज : जिला अस्पताल के क्षय रोग विभाग में टीबी की जांच के लिए रोजाना 100 मरीज पहुंच रहे हैं। अत्याधुनिक मशीनों के माध्यम से मरीजों की जांच हो रही है। जिले में 1480 टीबी के पॉजिटिव मरीज है। जिनका स्वास्थ्य विभाग से इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें