फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

524 सैंपलों की हुई जांच, सभी की रिपोर्ट आई निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 524 सैंपलों की जांच करने पर सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इन सैंपलों में आरटी पीसीआर के 473 और रैपिड एंटीजन के 51 शामिल थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 500321 में से 477371 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में अब तक 22128 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 21767 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि 356 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के पांच सक्रिय केस हैं। इनमें से एक मरीज को घर में आइसोलेट किया गया है, जबकि 4 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है और अब तक कुरुक्षेत्र में 4 लाख 77 हजार 371 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। जिले का रिकवरी रेट 98.37 पर है और सैंपल पॉजिटिव रेट घटकर 4.43 पर पहुंच गया है।
गांव नलवी में दिए कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश
गांव नलवी में एक स्थान पर कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। साथ ही संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट और बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कोरोना हिदायतों का पालन न करना ही देता है कोरोना संक्रमण को बढ़ावा : अनुभव
लाडवा। उपमंडल अधिकारी नागरिक अनुभव मेहता ने कहा कि कोरोना संक्रमण के फैलाव से बचने के लिए हमें हर समय सतर्क रहते हुए सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। सावधानियां बरतकर काफी हद तक हम इस संक्रमण के फैलाव को रोक सकते हैं। कोविड-19 के दृष्टिगत जो भी हिदायत है उसका हमें शत प्रतिशत पालन करना है। एसडीएम मेहता ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए अनावश्यक रूप से आमजन को बाहर नहीं निकलना चाहिए, यदि जरूरी हो तभी घर से निकलें। दुकानों में अनावश्यक कुछ न छूएं और दो गज की दूरी का विशेष ध्यान रखें। एटीएम इस्तेमाल से पहले तथा बाद में हाथों को सैनिटाइजर करें, बाहर जाने के लिए जूता, चप्पल अलग से रखें, घर के अंदर पहनकर न जाएं। सतर्कता ही बचाव है, इसलिए सभी को इन हिदायतों का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें