फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन, गीता और सुधा को पिपली से शिफ्ट करने की तैयारी में वन्य प्राणी विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर - 28
विज्ञापन

- अर्जुन, गीता और सुधा को पिपली से शिफ्ट करने की तैयारी में वन्य प्राणी विभाग
- जिला प्रशासन को जानकारी नहीं, वन विभाग ने चुपके-चुपके शुरू कर दी तैयारी
- वन एवं वन्य प्राणी मंत्री राव नरबीर सिंह ने 14 अगस्त को किया था तीन शावकों का नामकरण
दीपक शर्मा
कुरुक्षेत्र। पिपली स्थित लघु चिड़ियाघर में प्रकृति की अद्भुत रचनाओं को देखने की चाह रखने वाले वन्य जीव प्रेमियों को झटका लगने वाला है। करीब सवा दो माह पहले जन्मे गीत और साक्षी के तीन नन्हें शावकों को वन्य प्राणी विभाग जल्द ही शिफ्ट करने की तैयारी में है।
6 जून को जन्मे जिन तीन नन्हें शिकारियों को लोग अभी जी भर देख भी नहीं पाए, उन्हें रोहतक के चिड़ियाघर में शिफ्ट करने के लिए कागजी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। यदि वन्य प्राणी विभाग के उच्चाधिकारी अपनी योजना में सफल हुए तो जल्द ही पिपली का लघु चिड़ियाघर उछलकूद करते तीनों नटखट शावकों से महरूम हो जाएगा। 14 अगस्त को कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने शावकों को खास नाम दिए थे। मंत्री ने तीनों नन्हें शिकारियों को विशेष रूप से अर्जुन, गीता और सुधा के आधिकारिक नाम दिए थे। थानेसर विधायक सुभाष सुधा, डीसी डॉ. एसएस फुलिया सहित वन्य प्राणी विभाग के चीफ कंजर्वेटर एमएल राजवंशी एवं अन्य अधिकारियों ने भी काफी खुशी जताई थी। नामकरण करते हुए मंत्री ने कहा था कि ये तीन नन्हें शावक यहां आने वालों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे, लेकिन अचानक मंत्री की बातों को पलटते हुए विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा की जा रही यह प्रक्रिया वन्य प्राणी प्रेमियों के लिए चुपके से जोर का झटका देने वाली है।
विज्ञापन


जानकारी नहीं, उच्चाधिकारी बता सकते हैं: शिव सिंह
इस संबंध में चिड़ियाघर के इंचार्ज तेजबीर सिंह और जिला वन्य जीव निरीक्षक राजीव गर्ग से कई बार संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव न करने के कुछ देर बाद स्विच ऑफ कर दिया। इसके बाद डिवीजन वाइल्ड लाइफ ऑफिसर शिव सिंह से बात की गई। उन्होंने कहा कि इस बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है। योजनाओं को फाइनल करना उच्चाधिकारियों का काम है। इसीलिए वे ही बेहतर बता सकते हैं। वन्य प्राणी विभाग के चीफ कंजर्वेटर पंचकूला से एमएल राजवंशी ने भी कई बार संपर्क करने के बावजूद कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन


फिलहाल कोई सूचना नहीं: एडीसी
एडीसी अनीश यादव ने कहा कि चिड़ियाघर के शावकों को रोहतक शिफ्ट करने संबंधी उनके पास कोई सूचना फिलहाल नहीं आई है। प्रशासन को अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। क्या सोचकर शावकों को पिपली चिड़ियाघर से कहीं अन्य स्थान पर भेजा जा रहा है, इस बारे में फोरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारी ही कुछ बता सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें