फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती से मांगी 50 लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाज मंडी के एक आढ़ती से फोन पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पैसे न देने पर आढ़ती व उसके परिवार को ठोकने की धमकी दी है। धमकी मिलने के बाद से आढ़ती का परिवार डरा सहमा है। पुलिस ने आढ़ती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बारवा वासी अशोक कुमार पुत्र किशन लाल ने बताया कि उनकी अनाज मंडी कुरुक्षेत्र में ढांडा ट्रेडिंग कंपनी के नाम से दुकान है। रविवार को वह घर पर था। उसके मोबाइल पर फोन एक नंबर से व्हाट्सएप पर हेलो का मैसेज आया। उसके बाद सुबह साढ़े छह बजे वॉइस कॉल आई जिसे वह उठा नहीं पाया। उसके बाद छह बजकर 32 मिनट पर वॉइस रिकॉर्डिंग आई, जिसमें उससे 50 लाख रुपये की मांग की गई और कहा कि जहां बोलूंगा वहां पैसों का बंदोबस्त करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही 50 लाख नहीं मिले तो तेरे को व तेरे परिवार को ठोक दूंगा। मैने तेरे घर व दुकान का पता कर लिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केयूके थाना प्रभारी राजपाल ने कहा कि फोन नंबर की जांच की जा रही है। यह विदेश का है या इंटरनेट से कॉल की गई है। उल्लेखनीय है कि जिले में पिछले तीन माह में रंगदारी मांगने के कई मामले सामने आ चुके हैं। अधिकतर मामलों में अभी तक आरोपी पुलिस की पहुंच से बाहर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें