फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: परीक्षण शिविर में 43 दिव्यांगों का चयन

Tue, 23 Jun 2026 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
शाहाबाद। दिव्यांगजन परीक्षण शिविर में दिव्यांगजनों का अभिनंदन करते सुभाष कलसाना। स्वयं
विज्ञापन
शाहाबाद। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की एडिप योजना के तहत जिला प्रशासन, रेड क्रॉस सोसाइटी और भारतीय अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों के लिए एक विशेष परीक्षण शिविर का आयोजन श्री शाकुम्भरी देवी मंदिर प्रांगण में किया गया। रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव रमेश कुमार ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञों ने दिव्यांगजनों की जांच कर 43 का चयन किया है। चयनित लाभार्थियों को आगामी चरण में कान की मशीनें, व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, कृत्रिम अंग सहित अन्य सहायक उपकरण नि:शुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे ।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन सुभाष कलसाना, मंदिर सभा के प्रधान सुरेंद्र जैन तथा भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष सुपार्श्व जैन नेकिया। कलसाना ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। एडिप योजना दिव्यांगजनों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मंदिर सभा के प्रधान सुरेंद्र जैन ने कहा कि समाज की वास्तविक सेवा जरूरतमंद और दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता करने में है। भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष सुपार्श्व जैन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही हैं। इस अवसर पर प्रकाश चंद्र राठी, एलिम्को से डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सभानुज, सुभाष चंद, अधिवक्ता मनदीप रावा, एसपी तंवर, अधिवक्ता अशोक वत्स, श्याम रावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें