फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धान रोपाई के लिए बदली समय सारणी

Tue, 23 Jun 2026 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धान की रोपाई को देखते हुए किसानों के लिए खेतों की बिजली सप्लाई में बदलाव किया गया है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के पंचकूला जोन की तरफ से आगामी फसली सीजन के तहत ट्यूबवेल के थ्री फेस कनेक्शन के लिए यह बदलाव हुआ है। खेतीबाड़ी और डेरों के क्षेत्र में 16 घंटे बिजली सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन

सेक्टर-आठ स्थित सर्कल कार्यालय के अधीक्षक अभियंता मदन गोपाल जिंदल ने बताया कि दो ग्रुप बनाए गए हैं। पहले में रात ढाई बजे से सुबह साढे़ 10 बजे तक थ्री फेज बिजली चलेगी। सिंगल फेज में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे और शाम को साढ़े सात से रात साढ़े 11 बजे तक सप्लाई दी जाएगी। वहीं दूसरे ग्रुप के अनुसार सुबह पौने 11 बजे से शाम पौने सात बजे तक आठ घंटे बिजली सप्लाई जारी रहेगी। सिंगल फेज में सुबह छह से आठ और शाम को साढ़े सात से देर रात्रि डेढ़ बजे तक बिजली मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसमें कोई नई बात नहीं। यह रुटीन तब्दीली है। हर तीन माह बाद समय सारणी बदल जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें