बाबैन/लाडवा। उप-तहसील बाबैन परिसर में क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए नायब तहसीलदार द्वारा खुला दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान 42 लोगों की इंतकाल व निशानदेही से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही निपटान किया गया। लोगों ने समाधान होने के उपरांत इस आयोजन की प्रशंसा की और उप तहसीलदार से गुहार लगाई कि आने वाले समय में भी ऐसे खुले दरबारों का आयोजन किया जाए।
उप-तहसीलदार सरवन कुमार ने बताया कि पिछले काफी समय से तहसील के कार्यों संबंधी शिकायतें आ रही थी। जिनके समाधान के लिए उप-तहसील परिसर में पहली बार खुला दरबार का आयोजन किया गया। सभी कानून-गो, पटवारियों और अन्य स्टाफ को इस दरबार में शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि उप-तहसील के अधीन आने वाले गांवों में इसकी सूचनाएं ग्रामीणों को पहले ही पहुंचाई गईं।