फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सामान की खरीद-फरोख्त का झांसा देकर ठगे 40.82 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ठग ने लोहे की वायर की खरीद-फरोख्त का झांसा देकर फर्म संचालक के साथ 40.82 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने संचालक को 70 टन सामान भेजने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन

थाना साइबर में दर्ज शिकायत में सुशील कुमार निवासी पिहोवा ने बताया कि उसके फेसबुक आईडी पर छह-सात दिसंबर को एक विज्ञापन आया। उसने उस विज्ञापन को देखकर व्यापार करने के लिए दिए गए नंबर पर कॉल की। बातचीत में कंपनी के प्रबंधक ने उसे 53 हजार रुपये प्रति टन के अनुसार सामान फरीदाबाद तक की पहुंचाने का आश्वासन दिया।
उसने प्रबंधक से उसकी ई-मेल आईडी लेकर सामान भेजने का फार्म भरकर भेज दिया। उसने उस कंपनी को करीब 63 टन माल का ऑर्डर कर दिया था। इस ऑर्डर के बाद प्रबंधन ने उससे एक बार में 40 टन माल भेजने की बात कही और उसका बिल भेज दिया। उसने उस माल का 21.20 लाख रुपये का भुगतान 11 दिसंबर को कर दिया था। अगले दिन प्रबंधन ने उसे 40 की बजाय 70 टन का ऑर्डर देने पर कंपनी की ओर से 3.75 फीसदी छूट देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस पर उसने और 30 टन माल का ऑर्डर कर दिया। इसका भुगतान करीब 14.52 लाख रुपये चेक के जरिए कर दिया। अगले दिन दोबारा और 10 टन माल बुक कराने का आग्रह किया ताकि 40-40 टन की दो गाड़ियां उस तक पहुंच जाएं। उसने 16 दिसंबर को करीब 5.10 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए भेज दिए, मगर आरोपी ने उसका माल नहीं भेजा। उसने उसके नंबर पर बातचीत करनी चाही तो उसका नंबर बंद आया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें