कुरुक्षेत्र। कुवि में गणतंत्र दिवस परेड के शिविर हेतु चयन प्रक्रिया कार्यक्रम में हिस्सा लेते व
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से विश्वविद्यालय स्तर पर पूर्व गणतंत्र दिवस परेड 2026 के शिविर हेतु चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। चयन प्रक्रिया में एनएसएस के स्वयंसेवकों का शारीरिक फिटनेस एवं परेड का निरीक्षण किया गया जिसके लिए हवलदार जसवीर सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर पूरा वातावरण देश भक्तिमय बना दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का मूल्यांकन करने के लिए निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. ऋतु जांगड़ा, डॉ. संजना एवं डॉ. पूजा चौधरी ने निभाई। यहां से 40 चयनित स्वयंसेवक 19 को चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा में प्रांत स्तरीय चयन शिविर में शामिल होंगे। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक डॉ. आनंद कुमार और एनएसएस अधिकारी डॉ. राज रतन ने किया। एनएसएस स्वयंसेवक सुमित मलान, जितल गुलिया, अंकिता टंडन, आरती, कुलदीप, शालू, मंजू आदि विभिन्न समितियों में शामिल होकर कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभिन्न महाविद्यालयों से 100 एनएसएस स्वयंसेवकों एवं कार्यक्रम अधिकारियों ने इस शिविर में भाग लिया।
कुरुक्षेत्र। कुवि में गणतंत्र दिवस परेड के शिविर हेतु चयन प्रक्रिया कार्यक्रम में हिस्सा लेते व
कुरुक्षेत्र। कुवि में गणतंत्र दिवस परेड के शिविर हेतु चयन प्रक्रिया कार्यक्रम में हिस्सा लेते व