फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 60 वर्षीय महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, उपचाराधीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। करीब 60 वर्षीय राजेंद्र कौर ने शनिवार रात को जहरीला पदार्थ निगल लिया। उनके पति ने तुरंत उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि महिला के बयान अभी दर्ज नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

तूर कॉलोनी निवासी राजेंद्र कौर के मुताबिक उनके पास दो मकान हैं। एक में वे अपने पति के साथ रहती हैं और उनकी बेटी इटली में है। दूसरा मकान उन्होंने एक परिचित परिवार को किराये पर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि किराए पर रहने वाला परिवार पिछले छह माह से किराया देने में टाल-मटोल कर रहा था। दो महीने पहले परिवार में बच्चे के जन्म के कारण उन्होंने उन्हें कुछ समय की मोहलत दी थी।
हाल ही में जब राजेंद्र ने किराया मांगा तो किराएदार ने भुगतान करने से इन्कार कर दिया और मकान खाली करने से भी मना किया। उन्होंने मकान न छोड़ने की धमकी भी दी। इससे परेशान होकर राजेंद्र ने यह कदम उठाया। थाना शहर प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में राजेंद्र कौर के बयान दर्ज करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने बयान देने से फिलहाल मना कर दिया है। वहीं चिकित्सक ने भी उन्हें फिलहाल अनफिट करार दिया है। बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें