फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय पलवल की छात्राएं जीतीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन






कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर साइंस इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी के तत्वावधान में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज की ओर से कुरुक्षेत्र के सभी महाविद्यालयों के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के छात्रों के लिए जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।



जिला प्रश्नोत्तरी कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि इस प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में 14 महाविद्यालयों की टीम ने भाग लिया जिसमें राजकीय महाविद्यालय पलवल की छात्रा पलक, फलक और सोनाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज की दो टीमों ने द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रो. निरुपमा भट्टी ने छात्रों को विज्ञान और आयुर्वेद के समन्वय के बारे में अवगत कराया। प्रो. परमेश कुमार ने बच्चों को प्रतिस्पर्धा, विद्यार्थियों के शैक्षणिक, भौतिक एवं तार्किक विकास के बारे में छात्रों को जागरूक किया। प्रो. अश्वनी मित्तल ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए टीमवर्क की प्रेरणा दी और उनको शोध व अनुसंधान की बारीकियों के बारे में जागरूक किया। अंत में विवि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक राजीव कुमार बंसल ने विद्यार्थियों को शिक्षा ऋण, व्यक्तिगत ऋण व बैंकिंग को नौकरी की तैयारी और उसके महत्व के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इंस्टीट्यूट की प्राचार्या प्रो. रीटा दलाल ने सभी छात्र और छात्राओं का अभिवादन किया और इस तरह के कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए प्रोत्साहित किया।



इस अवसर पर प्रो. रीटा दलाल, डॉ. मनीष गोयल, डॉ. सचिन यादव, डॉ. रचना भाटिया, रोहतास, राजकुमार और मायाराम सहित संस्थान के सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें