लाडवा। गांव बकाली के एक युवक अमेरिका जाने की लालसा महंगी पड़ गई है। युवक को एजेंट ने अमेरिका भेजने के नाम पर कुछ दिन दुबई व बाकू में रखा, जहां उसके साथ मारपीट की गई। बाकू से वापस आने के बाद उसका कनाडा का वीजा लगवाने का भरोसा दिया लेकिन आरोपी ने उसे पासपोर्ट लौटाने से ही इंकार दिया। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में रोहित कुमार ने बताया कि वह अमेरिका जाना चाहता था, जिसके अपने ही गांव के निर्मल सिंह से 45 लाख रुपये में सौ प्रतिशत गांरटी के साथ सौदा तय किया। इसके बाद आरोपी ने कागजात व पासपोर्ट के साथ 19 लाख 80 हजारा रुपये लेकर जून 2023 को दुबई भेज दिया। वहां से उसे बाकू भेजा जहां उसके साथ मारपीट हुई व 20 लाख रुपये और की मांग की। इसके बाद आरोपी ने उसके घर जाकर उक्त रुपये नगद ले लिए व बाकू में उससे एजेंट के डोंकरों ने 26 सौ डाॅलर छीन लिए। जिसके बाद परिजनों ने उसे टिकट करवा वापस देश बुला लिया।
मामला यहीं नहीं रुका पैसे मांगने पर एजेंटों ने उसे बहलाफुसला दोबारा इसी प्रक्रिया में धकेल दिया। दोबारा पैसे वापस मांगने पर चैक दिए जो बाउंस हो गए। आरोपियों ने पैसे की एवज में कनाडा का वीजा लगवा देने की बात कही। अब वीजा आ जाने के बाद न तो बचे पैसे दे रहे हैं व न ही पासपोर्ट। पुलिस ने उक्त शिकायत पर मामला दर्ज कर इस मामले की जांच में जुट गई है।