कुरुक्षेत्र। राज्य खेल विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए खेल नर्सरी खोलने के लिए इच्छुक शिक्षण संस्थानों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। खेल नर्सरी के लिए इच्छुक शिक्षण संस्थान 30 मार्च तक अपने आवेदन दे सकते हैं। विभाग की हिदायत अनुसार कोई भी निजी व प्राइवेट शिक्षण संस्थान के साथ-साथ ग्राम पंचायत और संस्थाएं खेल नर्सरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। उक्त जानकारी जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने दी।
उन्होंने कहा कि आवेदनकर्ता अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन ऑनलाइन विभागीय वेबसाइट haryanasports.gov.in पर कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद जिला खेल विभाग द्वारा आवेदन पत्रों का निरीक्षण करके आवेदन पत्रों को खेल विभाग के मुख्यालय को भेजा जाएगा। चयनित खेल नर्सरियों के लिए संस्थान 25 खिलाड़ियों का चयन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक 117 संस्थाओं ने खेल नर्सरी के लिए आवेदन किया है। इस जिले में खेल नर्सरी पोर्टल पर प्राप्त आवेदन सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान एवं पंचायतों द्वारा खेल नर्सरी की आवेदक संस्थाओं का नियमानुसार भौतिक निरीक्षण करके फिजिबल और नॉट फिजिबल की रिपोर्ट नर्सरी पोर्टल पर 28 मार्च तक अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे।