संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। बस स्टैंड के सामने एटीएम बूथ पर रुपये निकालने आए एक वृद्ध व्यक्ति से युवकों ने एटीएम कार्ड बदलकर पेंशन के रुपये हड़प लिए।
पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बलबीर सिंह निवासी निवारसी ने बताया कि वह बिजली निगम से सेवानिवृत है। शनिवार सुबह 10 बजे वह अपने पोता-पोती का कॉलेज में दाखिला करवाने के लिए बस स्टैंड के सामने एटीएम से रुपये निकलवाने आया था। एटीएम बूथ पर पहले से ही तीन युवक व दो व्यक्ति खड़े हुए थे। जब उसने एटीएम कार्ड से रुपये निकालने की कोशिश की तो रुपये नहीं निकले। दोबारा कोशिश करने पर वहां खड़े युवकों ने धोखे से बातों में उलझा कर एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से 36 हजार की राशि निकाल ली। जब तक वह कुछ समझ पाता आरोपी युवक उसके रुपये लेकर फरार हो चुके थे।
एटीएम बूथ पर तैनात नहीं है सुरक्षा कर्मचारी ःएटीएम बूथ के बाहर खड़े रामकुमार, देशराज, अमित आदि ने बताया कि यहां पर सुरक्षा कर्मी नहीं होने के कारण पहले भी कई घटनाएं हो चुकी है। बूथ के आसपास बदमाश घूमते रहते हैं। यहां बैंक या प्रशासन को सुरक्षाकर्मी तैनात करना चाहिए।